फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनियारी की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मनसा देवी मंदिर स्थित बूथ नंबर-66 में चल रही मनियारी की दुकान में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। लोगों ने आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही किसी व्यक्ति ने दुकान के मालिक मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी को घटना की सूचना दी। दुकान के मालिक और दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछारें कर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने दुकान की जांच की लेकिन आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग सका। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का मनियारी का सामान, टॉय और हैंडी क्राफ्ट का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें