फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगो मेले का शनिवार को हुआ शानदार आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। शनिवार को विभिन्न राज्यों के आम की किस्मों की उम्दा प्रदर्शनी और 28वें आम मेले का रंगारंग आगाज एतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर में हुआ। मेले में हरियाणा के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों के आम उत्पादक किसानों ने आम की विभिन्न प्रजातियों का पंजीकरण करवाया और लगभग 4 हजार प्रविष्टियों के साथ यह मेला आम्रपाली, लंगड़ा, अलफांसो व अन्य किस्मों के साथ मिठास और सुंदरता की छटा बिखेर रहा था। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। मेले में शिल्पकारों ने अपने स्टाल लगाए और फूड स्टाल कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक व यमुनानगर के होटल मैनेजमेंट संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए है। इस मौके पर आम चूसने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वारिस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में पांच आम खाकर राकेश कुमार ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। पर्यटन विभाग के निदेशक विकास यादव ने बताया कि मेले में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अमरावती स्कूल सूरजपुर प्रथम, सेंट विवेकानंद स्कूल पिंजौर द्वितीय व नोबल हाई स्कूल पिंजौर तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में नोबल हाई स्कूल, अमरावती स्कूल सूरजपुर, सिक्ख हाई स्कूल कालका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे जबकि इस वर्ग में सेंट विवेकानंद स्कूल पिंजौर ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में छह से आठ वर्ष आयु वर्ग में संत बीर स्कूल कालका की सोहानी ने प्रथम, डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल पिंजौर की अंकिता नेगी ने द्वितीय और बाल भारती स्कूल पिंजौर की काव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल नृत्य 9 से 12 वर्ष आयु वर्ग में डीसी मॉडल स्कूल की स्वाती पहले, अमरावती भवन विद्यालय पिंजौर की मौर्या ने द्वितीय और सेंट सोल्जर स्कूल ढकोली की मिष्ठी ने तृतीय स्थान हासिल किया। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में डीसी मॉडल सेक्टर 7 पंचकूला की फलक और प्रज्ञा, नोबल हाई स्कूल पिंजौर की प्रियंका व आईशा, सेंट विवेकानंद स्कूल एचएमटी पिंजौर की कल्पना व प्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में न्यू पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ की आकांक्षा व अंजलि प्रथम, डीसी मॉडल स्कूल पंचकूला की शालिनी व जिया द्वितीय और अमरावती स्कूल सूरजपुर के रमन व कुणाल तृतीय स्थान हासिल करने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें