फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.94 ग्राम हेरोइन समेत एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गुप्त सूचना पर शनिवार को एक युवक को हेरोइन का नशा ले जाते धरा। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पुलिस को कुल 4.94 ग्राम हेरोइन का नशा रिकवर हुुआ। आरोपी की पहचान मूल रूप से राजस्थान, गंगानगर के गांव ढाणी व फिलहाल पिंजौर की शिव कालोनी में बतौर किरादार रह रहे सतीश उर्फ चौखाल के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच-26 की टीम रेलवे फाटक पिंजौर के समीप मौजूद थी। उसी दौरान पुलिसकर्मियों को गांव मानकपुर की तरफ से एक लड़का आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर चलने लगा तो पुलिसकर्मियों ने शक होने पर उसे तुरंत 25-30 कदम की दूरी पर काबू किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पुलिस को हेरोइन का नशा रिकवर हुआ। थाना पिंजौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें