फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का एक और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कालका में बीते दिनों दो पक्षों के बीच रंजिशन हुए झगड़े में दरांत व लोहे की रॉड और तलवारों से हमला कर फरार हुए एक और आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के गांव कोटिया निवासी सुनील उर्फ गुच्चा है। थाना कालका के पुलिसकर्मी फिलहाल आरोपी से पूछताछ में जुटे हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएचसी कालका मे मेडिकल करवाने गये एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जान से मारने के मकसद से दरांत, लोहे की पाइप और तलवारों से पर हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने नेक मोहम्मद की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें