फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर्स ने शिक्षा सदन के बाहर लगाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर्स ने 23वें दिन सैलरी बढ़ोतरी व जॉब सिक्योरिटी पॉलिसी की मुख्य मांगों के पूरा नहीं होने पर शुक्रवार को शिक्षा सदन के बाहर झाड़ू लगाकर नाराजगी जाहिर की। सभी टीचरों ने झाड़ू लगाकर भ्रष्टाचार बंद करने और शिक्षा सदन को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। उन्होंने प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की गंदगी को साफ करने का संदेश देने सहित अधिकारियों के खिलाफ दो घंटे जमकर नारेबाजी की। टीचरों ने कहा कि वीरवार को हुई उनकी मीटिंग में प्रोजेक्ट के अधिकारियों का रवैया वोकेशनल टीचर्स के प्रति नकारात्मक रहा। वोकेशनल टीचर्स के मुताबिक कंपनियां अधिकारियों के आदेशों पर ही शोषण कर रही हैं। कहा कि उनकी मांगों से प्रदेश सरकार सहमत है। वोकेशनल टीचर्स ने कहा कि उन्होंने जो दस्तावेज मीटिंग में दिए, उनके अनुसार 2014 में एक वोकेशनल टीचर्स की सैलरी 23,000 रुपये होती थी। इसे घटाकर 21,000 रुपये किया और फिर 18,000 रुपये कर दिया गया। लेकिन अगले चार साल से एक भी पैसे की बढ़ोतरी नहीं की गई है। राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि अब वोकेशनल टीचर्स में भारी रोष है। विभाग लगातार इस प्रोजेक्ट को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सरकार को ऐसे अधिकारियों को बाहर निकाल देना चाहिए। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि अब सरकार को मंगलवार तक का समय दिया है। यदि उनकी सभी मांगे पूरी नहीं हुई तो वोकेशनल टीचर्स फिर से सीएम आवास का घेराव करने जाएंगे। राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने कहा कि हरियाणा सरकार ऐसी कंपनियों को बाहर करे, जिनका प्रदेश से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं। राज्य उपप्रधान संदीप चौहान ने कहा कि अब हरियाणा ही नहीं, बल्कि अन्य प्रदेशों राजस्थान के वोकेशनल टीचर्स भी इन भ्रष्ट कंपनियों के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठे चुके हैं। कहा कि अन्य कई प्रदेशों के वोकेशनल टीचर्स इस आंदोलन में कूदने की तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें