फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी नंबरों के लिए करिए रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) फैंसी नंबरों की री-ऑक्शन करने जा रहा है। इसमें सीरीज एच 01 बीडब्ल्यू, एच 01 बीएक्स, सीएच 01 बीयू, सीएच 01 बीवी, सीएच 01 बीटी, सीएच 01 बीएस के फैंसी नंबरों की री-ऑक्शन की जाएगी। इच्छुक आवेदक 8 से 15 जुलाई तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक 16 से 18 जुलाई तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाली ई-ऑक्शन प्रक्रिया में अपनी बोली लगा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट या नेशनल ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदनकर्ता को एक यूनिक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा। खास बात यह है कि ई-ऑक्शन में वही लोग हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने वाहन चंडीगढ़ के पते पर खरीदा हो। पंचकूला, मोहाली या किसी अन्य शहर से वाहन खरीदने वाले आवेदन नहीं कर सकते हैं। हर नंबर की रिजर्व प्राइस तय कर दी गई है। आरएल की ओर से बताई गई उक्त दोनों वेबसाइट में से किसी भी एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वाहन के मालिक को ई-आॉक्शन के लिए तय की गई फीस और अपने पसंद के नंबर के लिए तय की गई रिजर्व प्राइस को सेक्टर-17 स्थित आरएलए दफ्तर में जमा कराना होगा। आवेदक इस फीस को रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी यूटी चंडीगढ़ के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें