पंचकूला। नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए अभियान के तहत सेक्टर-26 की क्राइम ब्रांच यूनिट ने एक व्यक्ति को पांच किलो 800 ग्राम गांजा ले जाते हुए काबू किया है। आरोपी की पहचान मोहाली के गांव भागू माजरा निवासी नितेश के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी में आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशा सामग्री रिकवर की। फिर थाना चंडीमंदिर में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आगामी पड़ताल और नशा सप्लाई में संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। दरअसल, गांव रामगढ़ में कब्रिस्तान के समीप पुलिसकर्मी गश्त ड्यूटी पर थे। उसी दौरान एक युवक रामगढ़ बस स्टैंड की तरफ से आया लेकिन पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर चलने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को 25-30 कदमों की दूरी पर ही काबू कर लिया।