फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 21 जून को एक किशोरी को घर से अगवा करने के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी थाना बद्दी के अंतर्गत हरिपुर संडौली निवासी मनप्रीत है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। मामले के शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया था कि 20 जून की रात सभी पारिवारिक सदस्य घर पर सो रहे थे। 21 जून की सुबह पांच बजे उनकी पत्नी दूध निकालने गई। वह लौटी तो बेटी को बिस्तर पर नहीं पाया। यहां वहां तलाश करने पर भी बेटी का कुछ पता नहीं लगा। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उन्हें पता लगा कि 2-3 लोग उनके घर के बाहर एक कार में बैठे थे। आगामी पूछताछ में शिकायतकर्ता को एक जानकार युवक के द्वारा उनकी बेटी को अगवा करने का पता लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें