फरीदकोट। पंजाब सरकार ने बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित कोटकपूरा गोलीकांड के केस में नामजद फिरोजपुर के दो पुलिस अधिकारियों एसपी (आई) बलजीत सिंह सिद्धू और एसपी( स्पेशल ब्रांच) परमजीत सिंह पन्नू का पब्लिक डीलिंग सीट से तबदील कर दिया है। उन्हें क्त्रस्मवार बठिंडा और लुधियाना में कमांडो और आईआरबी बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। इन दोनों को एसआईटी ने हाल ही में केस में नामजद किया था और उनके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। घटना के समय बलजीत सिंह कोटकपूरा के डीएसपी थे जबकि परमजीत पन्नू लुधियाना के एडीसीपी थे।