फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मालिक से 22 बोतल अवैध शराब समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बरवाला स्थित बचिंत ढाबे के मालिक बंचित सिंह को पुलिस ने अवैध तरीके से लोगों को शराब पिलाने समेत अवैध शराब रखने के आरोप में अरेस्ट किया है। साथ ही बंचित सिंह से तीस रूपये में 60 एमएल शराब खरीदने वाले एक युवक को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी युवक मूल रूप से बिहार के जिला बैतिया के गांव नौरपुर बाजार निवासी एवं वर्तमान में बरवाला की विश्वकर्मा कालोनी निवासी विकाश चौधरी है। पुलिस ने तलाशी में ढाबे से 22 बोतल देसी शराब बरामद की। साथ ही वह बोतल भी कब्जे में ली गई, जो आरोपी ने पुलिस को देखकर फेंकी थी। इसके अलावा पुलिस को प्लास्टिक के एक कटे में ठूंस-ठूंस कर रखी गई 116 खाली बोतलें भी मिली। पुलिस ने आरोपियों पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें