फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के आरोपी से हथियार का लाइसेंस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घग्गर पार नॉर्थ पार्क के पार्किंग स्थल पर बीते रविवार की रात लड़की को बचाने गए युवक को गोली मारने के आरोपी अनूप जिंदल से पुलिस ने हथियार का लाइसेंस रिकवर कर लिया है। जीरकपुर निवासी सिविल इंजीनियर आरोपी अनूप जिंदल के पास से पुलिस को बठिंडा से बना आर्म्स लाइसेंस मिला है। लेकिन आरोपी के पास हथियार पंचकूला में कैरी करने की परमिशन है या नहीं, फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है। आरोपी अनूप जिंदल तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उसे वीरवार को अदालत में पेश करेगी। बीते रविवार को नॉर्थ पार्क के पार्किंग स्थल पर एक युवक किसी लड़की की पिटाई कर रहा था। यह देख पटियाला निवासी फतेह सिंह ने वहां जाकर युवक से ऐसा करने का कारण पूछा। लड़की ने फतेह सिंह को उनका झगड़ा नहीं होने की बात कही। लेकिन उनके बीच किसी बात पर बहस हुई और झगड़ा बढ़ गया। पीसीआर के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों का झगड़ा रूकवाकर उन्हें वहां से भेज दिया था। लेकिन दोबारा झगड़ा होने के दौरान अनूप जिंदल ने फतेह सिंह पर दो राउंड फायर कर डाले थे। एक गोली फतेह सिंह के सिर के समीप से निकली और दूसरी गोली उसके कंधे के समीप छाती के आर-पार हो गई थी। फिलहाल फतेह सिंह उपचाराधीन है। वारदात के समय फतेह सिंह के साथ मौके पर उसके दोस्त एवं गुरुद्वारा नाडा साहिब के सेवादार जगविन्द्र सिंह उर्फ बंटी, मनीमाजरा निवासी सैंडी, अमृतसर निवासी सुख और दीप सिंह भी मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी अनूप पर आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें