फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर्स ने मांगे नहीं मानने पर आंदोलन को तेज करनी की रणनीति तैयार की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बुधवार को वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन का 14वां दिन है। वोकेशनल टीचर्स लगातार अपनी सैलरी बढ़ोतरी व जॉब सिक्योरिटी पोलिसी की मुख्य मांगो को लेकर पंचकूला डटे हुए है। लगातार पंचकूला की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ओएसडी भूपेस्वर दयाल से मिलने गया था। परंतु उनके अस्वस्थ होने के कारण प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग ओएसडी अमरेंद्र से कराई गई। उन्होंने रात 9 बजे तक समस्या का हल होने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में राज्य सचिव अनूप ढिल्लों, राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल, राज्य विशेष सदस्य गौरव चौहान, पवनदीप, सुमनदीप तथा पिंकी शामिल थे। राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने बताया कि हमें उम्मीद है हमारी मांगे मान ली जाएंगी। अगर मांगे नहीं मानी तो वोकेशनल टीचर्स ने बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है। जिसकी जिम्मेवार खुद सरकार होगी। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स की सभी मांगे जायज है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। वोकेशनल टीचर्स 3 जुलाई को पंचकूला में होने वाले सक्षम शिक्षक सम्मान समारोह का विरोध करने की रणनीति तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें