फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो कार सवार आरोपियों ने कार को टक्कर मारकर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। बोलेरो कार सवार करीब 7 आरोपियों ने पहले शिकायतकर्ता को टक्कर मारी उसके बाद दबंगई दिखाते हुए शिकायतकर्ता के साथ उसकी कार पर पथराव शुरू कर दिया। वारदात में शिकायतकर्ता को चोटें लगी। साथ ही उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना मोरनी थापली चंडीमंदिर रोड की है जब शिकायतकर्ता परिवार सहित अपनी कार में पंचकूला की ओर आ रहा था। शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह निवासी मौली जागरां पंचकूल ने पुलिस को बताया कि 23 जून को वह अपने परिवार के साथ शाम करीब 4 बजे मोरनी, थापली, चंडीमंदिर रोड पर अपने बच्चों के साथ अपनी कार में पंचकूला की ओर आ रहा था। इस दौरान बोलेरो कार सवार करीब सात लड़के अपनी गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए आए और उसकी गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। बताया कि जब उन्हें गलत तरीके से गाड़ी चलाने से रोका तो आरोपी युवकों ने जमीन पर पड़े पत्थरों से उसकी कार पर पथराव शुरू कर दिया। बताया कि आरोपियों द्वारा किए पथराव से उसके कमर और कंधे पर चोट आई साथ-साथ उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान वहां स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने शिकायतकर्ता को आरोपियों से बचाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अगर स्थानीय लोग मौके पर न पहुंचते तो आरोपी उसे जान से मार देते। बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बोलेरो कार सवार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 506, 279, 427 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें