पंचकूला। उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि 25 जून को प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी शाम 7 बजे सेक्टर 9 पंचकूला से मशाल मार्च निकालेंगे। मार्च सेक्टर-9 डिस्पेंसरी से शुरू होकर सेक्टर-8 की पार्किंग में संपन्न होगा। उपायुक्त ने सोमवार को अपने कार्यालय में इस यात्रा के प्रबंधों और आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने बताया कि इस मार्च में प्रदेश भर के करीब 425 लोकतंत्र सेनानी शामिल होंगे। पंचकूला पहुंचने पर स्थानीय व अन्य जन प्रतिनिधियों की तरफ से उनका स्वागत किया जाएगा। मशाल मार्च के बाद ये लोकतंत्र सेनानी चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। बैठक में एडीसी उत्तम सिंह समेत एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश गगनदीप सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।