पंचकूला। चंडीगढ़ के सेक्टर-19 से पारिवारिक सदस्यों सहित सेक्टर-6 स्थित जिमखाना क्लब आए राजेश कौशिक की कार से अज्ञात चोर गहने, मोबाइल और 1300 रुपये कैश से भरा पर्स चोरी कर फरार हो गया। वारदात का पता उस समय लगा, जब कार के मालिक जिम खाना क्लब से वापस कार के पास लौटे। तो उन्होंने पाया की कार में रखी करीब पांच ग्राम सोने की एक अंगूठी, पर्स, पत्नी व बेटे के दो मोबाइल गायब थे। उन्होंने तुरंत वारदात की सूचना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बीती बीती बीस जून को परिवार सहित जिमखाना क्लब आए थे। कार को पार्क करने के बाद शाम करीब सात बजे वह जिमखाना के अंदर गए और करीब 7.55 बजे कार के पास वापस पहुंचे तो उक्त सामान चोरी पाया। सेक्टर-7 की चौकी के पुलिसकर्मियों ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि पुलिस के हाथ फिलहाल कोई अहम कड़ी नहीं लगी है।