फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस की लाखों कोशिशों के बाद भी चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित एक शोरूम में काम करने वाले व्यक्ति की मोटर साइकिल चोर चुरा कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लवनीत ने बताया कि वह सेक्टर-3 देवी नगर का रहने वाला है और इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित एक कार के शोरूम में काम करता है। वह रोज की तरह अपनी मोटर साइकिल एक खाली प्लाट में लगाकर शोरूम में ड्यूटी पर चला गया था, लेकिन जब ड्यूटी खत्म करके लौटा तो देखा कि मोटर साइकिल मौके से गायब थी। पहले तो उसने मोटर साइकिल की इधर-उधर तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-19 चौकी पुलिस ने लवनीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह चोर को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें