पंचकूला। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित सुपर-100 परीक्षा कार्यक्रम के प्रथम चरण का परिणाम घोषित किया गया। वहीं दूसरे चरण के लिए 24 जून से प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें प्रवेश परीक्षा के टॉप 400 मेडिकल एवं नान मेडिकल विद्यार्थी अब दूसरे चरण में होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम रेवाड़ी में होगा। परिणाम के तहत अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक व सोनीपत जिला के 100 विद्यार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 जून से 26 जून तक होगा। वहीं फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, सिरसा एवं यमुनानगर जिला के 105 विद्यार्थियों का 27 जून से 29 जून तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।