फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार महिला से पर्स छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में सक्रिय झपटमार बीते वीरवार की रात सेक्टर-11/15 चौक के समीप सैर के बाद घर लौट रही एक महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया। झपटमार ने वारदात को रात करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दिया। पर्स में मोबाइल व 6 हजार रुपये कैश समेत सोने के इयर रिंग थे। झपटमारों का निशाना सेक्टर-10 निवासी शीला शर्मा बनी। उन्होंने वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को महिला ने बताया कि जब वह सेक्टर-11/15 चौक के समीप पहुंची तो एक लड़का उनके पीछे से आया। फिर वह उनका पर्स छीनकर भागा और चौक के आगे खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह आरोपी की मोटरसाइकिल का नंबर नोट नहीं कर सकी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात झपटमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें