पंचकूला। खैर के पेड़ काटकर चोरी के आरोप में पुलिस चोकीमड़वाला की टीम ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी मूल रूप से यूपी के थाना गौरी गंज के अंतर्गत गांव पहाड़गंज और फिलहाल पिंजौर के गांव करनपुर निवासी मुकेश है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 क्विंटल खैर कीलकड़ी, एक एक्टिवा और 35 हजार रुपये कैश रिकवर किए हैं। थाना पिंजौर पुलिस ने बीते मंगलवार को केस दर्ज किया था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने आगामी पूछताछ के लिए उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है।