फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म कर फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बीते फरवरी माह में रेलवे स्टेशन, जंज घर के समीप एक किशोरी से दुष्कर्म कर फरार आरोपियों में से महिला थाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी थाना क्षेत्र कालका के अंतर्गत शनि देव कालोनी निवासी दीपक है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पीड़िता से दुष्कर्म की वारदात का पता उस समय लगा था, जब बीती 15 जून को उसके पेट में दर्द हुआ। पीड़िता की मां बेटी को सिविल अस्पताल-6 ले गई तो मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने का पता लगा। पीड़िता की मां की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने बताए गए चार आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। लेकिन पीड़िता ने अपने 164 के बयानों और सीडबल्यूसी की काउंसिलिंग में बताया था कि उसने अन्य तीन युवकों का नाम घबराहट में बोल दिया था। लेकिन उससे दुष्कर्म करने का आरोपी दीपक ही है। दरअसल, पीड़िता ने दर्ज केस के मुताबिक पहले बताया था कि बीते फरवरी माह में वह अपनी मां सहित सब्जी मंडी, कालका में शाम को करीब 8 बजे सब्जी लेने गई थी। मंडी में भीड़ होने के कारण वह मां से बिछड़ गई। इस कारण वह अकेले ही घर लौटने लगी तो रेलवे स्टेशन के समीप जंज घर के पास चार लड़कों ने उसे घेर लिया। उनमें से दो युवकों ने जंज घर के समीप दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें