फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की टक्कर से स्कूटी चालक घायल, दस टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माजरी चौक के समीप बीती 12 जून को एक गाड़ी नंबर (एचआर03वाई-0888) की टक्कर से घायल व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने फरार हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल खड़क मगौली निवासी पाले राम 55 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उक्त दिनांक की सुबह 11.05 बजे अपनी स्कूटी नंबर (सीएच135टी-1897) पर सवार होकर माजरी चौक से जीरकपुर जा रहे थे। माजरी चौक से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर पाले राम की स्कूटी को सामने से गलत दिशा से आ रही हरियाणा की उक्त नंबर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से पाले राम लहूलुहान हालत में नीचे गिर गए। हादसे के समय घायल के जानकार गांव माजरी निवासी बलबीर सिहं भी पीछे से आ रहे थे। उन्होंने घायल को सिविल अस्पताल-6 पहुंचाया। घायल पाले राम को करीब 11 टांके लगे और बाजूओं पर हल्की चोटें आई। शिकायत पर पुलिस ने घायल की स्कूटी को कब्जे में लेकर फरार फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें