चंडीगढ़। पांचवीं जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप के आखिरी दिन कड़े मुकाबले देखने को मिले। अंतिम दिन वेस्ट बंगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़के और लड़कियाें दोनों वर्ग में विजेता ट्राफी जीत लिया। तीन दिवसीय चैंपियनशिप में रविवार को फाइनल मुकाबले पंजाब यूनिवर्सिटी में खेले गए। गर्ल्स कैटेगरी में वेस्ट बंगाल विजेता जबकि बिहार की टीम दूसरे और दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, ब्वॉयज कैटेगरी में वेस्ट बंगाल चैंपियन और महाराष्ट्र दूसरे जबकि उड़ीसा तीसरे स्थान पर रहा। बता दें कि पांचवीं जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में 24 राज्यों से 750 से अधिक खिलाड़ियों ने शिरकत की। यह प्रतियोगिता अंडर-18 और 20 आयु वर्ग के लिए कराई गई। भारतीय रग्बी टीम के पूर्व कप्तान और रग्बी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन नासिर हुसैन टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर मौजूद रहे।