फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति, सास, भाभी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दहेज के प्रताड़ित करने पर पति, सास और भाभी पर सेक्टर -5 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर -7 पंचकूला की रहने वाली विधि गुप्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी शादी दिल्ली के रहने वाले रजत जेटली से हुई थी। शादी के बाद सास इंदु जेटली और भाभी शीतल मोहला ने उसे कई बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर उसने पुलिस को शिकायत दी है। रजत जेटली से वर्ष 2010 में विधि गुप्ता की शादी हुई थी। शादी के बाद दहेज के लिए उसके पति, सास और भाभी उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित विधि गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसे कई बार उसके पति सहित घर के परिजनों ने मारपीट की है। सेक्टर -5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि विधि गुप्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें