फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग सैर कर रही महिला के गले से चेन ले उड़े बाइक सवार स्नैचर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में सक्रिय अज्ञात स्नैचर लगातार वारदातों को अंजाम देने में जुटे हैं। बाइक सवार स्नैचरों ने बीते शुक्रवार की शाम फिर से एक वारदात को अंजाम दे डाला। इस बार स्नैचरों ने एक महिला को सेक्टर-7 के मकान नंबर-286 के समीप निशाना बनाया। यहां से स्नैचर पति के साथ सैर कर रही सेक्टर-8 निवासी शुभलता से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बाइक सवार स्नैचरों ने शुभलता और उनके पति केशवा नंद के बीच से बाइक निकालते हुए चेन पर झपट्टा मारा। शुभलता के गले से चेन टूटकर आधी नीचे गिर गई और आधा हिस्सा स्नैचरों के हाथ चला गया। झपटमार वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला के पति केशवा नंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी उक्त तारीख की शाम करीब 7.35 बजे सैर करते हुए सेक्टर-7 के मकान नंबर 286 के समीप पहुंचे। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात स्नैचरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें