चंडीगढ़। पीयू की ओर से बीए, बीकॉम व एलएलबी ऑनर्स फाइव ईयर की प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 5400 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा सुबह 10.00 से 11.30 बजे तक होगी। इसके लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। 11 पीयू में और सात स्थानीय कॉलेज में बनाए गए हैं। सेंटर नंबर एक से चार वाले स्टूडेंट गेट नंबर एक से पीयू में प्रवेश करेंगे। केंद्र पांच व आठ के स्टूडेंट गेट नंबर तीन से, केंद्र नंबर छह व सात के स्टूडेंट गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे। केंद्र नंबर नौ व 11 के स्टूडेंट साउथ कैंपस सेक्टर 25 के गेट नंबर तीन से प्रवेश करेंगे। स्टूडेंट्स एग्जाम शुरू होने से कम से कम 25 मिनट पहले पहुंचे। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, सेल फोन आदि की अनुमति नहीं होगी।