पंचकूला। सेक्टर-5 यवनिका पार्क में हेरोइन बेचने के आरोपी सूरज कुमार निवासी गांव हरिपुर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 56 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यवनिका पार्क में सूरज कुमार हेरोइन बेच रहा है। इस पर पुलिस ने छापा मारा। छापा मारने के बाद सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बरामद की गई है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज मूलरूप से गांव खिजरपुर वादीपुर जिला हाथरस का रहने वालर है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अन्य कौन आरोपी शामिल है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।