पंचकूला। सीआईए-19 की टीम ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को हेरोइन सप्लाई करने जाते एक युवक को दबोचा। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पुलिस को हेरोइन मिली। तोल करने पर हेरोइन का वजन 56 ग्राम निकला। सीआईए पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेक्टर-4 के गांव हरीपुर का रहने वाला सूरज है। पुलिस जांच में पता लगा कि सूरज उसे हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन का नशा किसे बेचने जा रहा था और नशा तस्करी के गोरखधंधे में कितने समय से संलिप्त रहा है। साथ ही यह पता लगाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं कि वह पहले भी कभी नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।