चंडीगढ़। पीयू ने कुछ कोर्स में प्रवेश लेनेे के लिए विद्यार्थियों द्वारा भरे आवेदनों में कमियों को दूर करने का एक मौका दिया है। थ्री ईयर एलएलबी के लिए छात्र 19 जून तक अपने हस्ताक्षर व अन्य प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी पेन ड्राइव के साथ लाकर पीयू के कंप्यूटर सेंटर में दे दें। इसके लिए फाइन फीस भी 500 रुपये भी देना होगा। इसके अलावा बीए, बीकॉम व एलएलबी पांच वर्षीय कोर्स के लिए भी 12 जून तक विद्यार्थी सुधार कर सकते हैं। शुल्क वही 500 रुपये निर्धारित किया गया है।