फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों ने पिता से मारपीट कर बेटी के कपड़े फाड़े, साथ ले जाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक गांव के बाजार में करीब पांच लोगों ने एक व्यक्ति से जमकर मारपीट की। इसके बाद जब बेटी को पिता से मारपीट की खबर लगी तो वह भी तुरंत मौके पर बाजार में पहुंची। युवती ने हमलावरों के चंगुल में फंसे पिता को छुड़वाने का प्रयास किया तो बेखौफ हमलावरों ने उससे भी मारपीट कर डाली। यहां तक कि बीच बाजार युुवती के कपड़े फाड़ डाले और उससे छेड़छाड़ कर उसे अपने साथ ले जाने तक का प्रयास कर डाला। लेकिन बाजार में मौजूद कुछ लोगों ने युवती को बचाया। हमलावर बीती 3 जून को वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। साथ ही फरार होते समय हमलावर युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे गए। शिकायत के मुताबिक हमलावरों ने युवती से कहा कि हम राजपूत हैं और तुम वाल्मीकि लोगों की कोई औकात नहीं है। हमलावरों ने कहा कि वे कुछ भी कर सकते हैं और अब हम 3500 रुपये देकर छूट गये हैं। शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को एक आरोपी हमलावर की पहचान गांव बौटा टिक्कर ताल निवासी दलबीर सिंह के रूप में बताई। युवती ने बताया कि आरोपी उन्हें पहले भी परेशान करता था। युवती की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें