फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून पैकेज का झांसा देकर युवक से ठगे डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बाली इंडोनेशिया के हनीमून पैकेज का झांसा देकर सेक्टर-9 के एससीओ नंबर-354, ट्रैवलेंजर्स नामक एक ट्रैवल एजेंट ने सेक्टर-25 निवासी संदीप लाखड़ा से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर डाली। संदीप लाखड़ा ने उनसे धोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-10 थाना पुलिस केे बीती पांच जनवरी को दी। लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन मामला कमिश्नर ऑफ पुलिस के संज्ञान में आने पर ही आरोपी ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज हो सका। शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान गौरव गोयल के रूप में बताई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उन्हें बाली इंडोनेशिया का चार लोगों का हनीमून पैकेज 2,65,000 रुपये में बताकर टिकट की बुकिंग के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपये लिए। ट्रैवल एजेंसी ने उन्हें उनका पैकेज कंफर्म होने की जानकारी भी दी। साथ ही शिकायतकर्ता को कंपनी के लेटर हेड पर एयर टिकट जारी की गई। लेकिन बाद में संदीप लाखड़ा को टिकट नकली होने का पता लगा। इससे पूर्व संदीप लाखड़ा ने एक लाख 37 हजार रुपये कंपनी के बताए अकाउंट नंबरों में ट्रांसफर किए। जबकि शेष 13 हजार रुपये उन्होंने कंपनी के कर्मचारी गौरव गोयल को दिए थे। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग समय पर गूगल पे के माध्यम से पेमेंट जारी की। शिकायतकर्ता पंचकूला पुलिस से करीब तीन महीने से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते रहे लेकिन अब जाकर केस दर्ज किया गया है। बावजूद इसके आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जबकि शिकायतकर्ता ने सभी दस्तावेज शिकायत कॉपी के साथ संलग्न किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें