फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45,100 रुपये के ट्रांसफॉर्मर ऑयल समेत कॉपर कॉयल की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूूला। गांव संगरन के डेरा धनी के ट्रांसफॉर्मर एलडी सिस्टस से अज्ञात चोर कुल 45,100 रुपये के कीमती 45 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल, 35 किलो कॉपर कॉयल और टोटा पर हाथ साफ कर गए। वारदात का पता उस समय लगा जब गांव संगराना के डेरा धनी निवासी गुरचरण सिंह ने सामान चोरी पाया। उन्होंने अपने अधिकारियों को बताया कि अज्ञात चोर वारदात को बीती 1, 2 जून की मध्य रात्रि अंजाम दे गए। इसके बाद एएफएम, इरिया इंचार्ज नसीब सिंह ने जांच की तो कॉपर कॉयल समेत ट्रांसफॉर्मर ऑयल व अन्य सामान चोरी होना पाया। घटना के वक्त ट्रांसफॉर्मर नीचे गिरा पड़ा मिला। वारदात से निगम को 45100 रुपये का नुकसान होना बताया गया है। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी व इलैक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। हालांकि पुलिस के हाथ चोरों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें