फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्षीय किशोर ने की शर्मनाक हरकत, तलाश में पुलिस15 वर्षीय किशोर ने की शर्मनाक हरकत, तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 निवासी बीटेक इलेक्ट्रॉनिक फाइनल ईयर की एक छात्रा से घर के समीप ही 15 वर्षीय एक एक्टिवा सवार ने छेड़छाड़ कर डाली। आरोपी ने छात्रा को अश्लील इशारे किए और फिर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने इस शर्मनाक हरकत को बीते मंगलवार की दोपहर करीब 1.40 बजे अंजाम दिया। तंग आकर छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छात्रा ने पुलिस को बताया कि फरार आरोपी ने बीती 3 मई को भी उनके घर के समीप ही उससे अश्लील हरकत की थी। उस दौरान वह चुप रही लेकिन आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आया। छात्रा ने बताया कि इंटर्नशिप कर रही है और 21 मई की दोपहर करीब 1.15 बजे वह अपनी एक्टिवा से घर पहुंची थी। करीब 1.40 बजे जब वह घर जाने लगी तो वहां एक ओर एक्टिवा आकर रुकी। एक्टिवा की आवाज सुनकर छात्रा ने मुड़कर देखा तो वहां करीब 15 वर्षीय आयु का एक किशोर खड़ा था। उसने छात्रा को अश्लील इशारे किए और अश्लील हरकतें करते हुए फरार हो गया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को सामने आने पर पहचान सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें