पिंजौर। नगर निगम जोन पिंजौर के वार्ड नंबर 6 निवासी एक महिला के साथ पड़ोसी की ओर से अश्लील हरकत करने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विक्रमजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कुलजीत कौर निवासी महादेव कालोनी बीसीडब्ल्यू सूरजपुर ने बताया कि 19 मई को वह अपने घर के गेट के बाहर खड़ी थी कि इतने में उसका पड़ोसी आरोपी विक्रमजीत सिंह उसे धमकाने लग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि शाम करीब सवा 5 बजे आरोपी उसे गाली देते हुए उसके पास आया और उसे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने जब शोर मचाया तो आरोपी अपनी स्कूटी ले कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।