फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल के गले से सोने की चेन समेत मोबाइल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शराब के नशे में धुत होकर ड्राइविंग कर रहे एक कार चालक ने सेक्टर-20 के लाइट प्वाइंट पर एक बुलेट नंबर (सीएच01बीआर-3595) पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सेक्टर-35/डी निवासी संदीप वर्मा (38) और सुरेंद्र राणा है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार चालक को रोक कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। कार चालक से पूछताछ के दौरान लोगों को उसके शराब के नशे में होने का पता लगा। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से कार समेत रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने घायलों को सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। घायल संदीप वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी चंडीगढ़ के सेक्टर-52, कजहेड़ी में ज्वैलरी शॉप है। बताया कि बीती 17-18 मई की मध्य रात्रि वह दोस्त दोस्त सुरेन्द्र राणा सहित पीरमुछल्ला से बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। सेक्टर-20 लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो पुल के नीचे से तेजरफ्तार में आए अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल संदीप ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें अपने गले से 55 ग्राम सोने की चेन समेत मोबाइल भी गायब मिला। घायल ने पुलिस को आरोपी की कार का नोट किया नंबर (एचआर03एस-9077) बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें