आप ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
पंचकूला। आप ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में अंबाला लोकसभा व पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा का नाम भी शामिल हैं। इतना ही नहीं लिस्ट में उनका नाम टॉप टेन में शामिल है। लिस्ट में सबसे पहला नाम पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल है। जबकि दूसरे नंबर पर गोपाल राय, तीसरे पर मनीष सिसौदिया, चार पर डॉ. सुशील गुप्ता, पांचवें पर भगवंत मान, छठे स्थान पर नवीन जयहिंद, सातवें अभिनव राय, आठवें नंबर डा. ओम नायारण पंडित, नौवें पर सुधीर यादव और दसवें नंबर पर योगेश्वर शर्मा हैं।