फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे नियुक्ति से वंचित शिक्षक दे रहे गरीब बच्चों को शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 12731 जेबीटी में नियुक्ति से वंचित कैंडिडेट्स अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर हैफेड ग्राउंड सेक्टर-5 पंचकूला में धरने पर बैठे वेटिंग उम्मीदवारों का 71वां दिन है। उम्मीदवारों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इन्हें नियुक्ति दी जाए। पिछले कई सालों से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक मार झेल रहे हैं। सरकार द्वारा बार बसा नियुक्ति का आश्वासन देने के बाद भी इनकी नियुक्ति के उपर कोई काम नहीं किया जा रहा है। उम्मीदवारों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द ही इनकी नियुक्ति के प्रति कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो ये कोई भी कदम उठा सकते हैं। कैंडिडेट लगातार गरीब बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं, ताकि इनके समय का सदुपयोग हो सके और गरीब बच्चों की शिक्षा में भी सुधार हो सके। इन कैंडिडेट की सरकार और अधिकारियों से मांग है कि जल्द से जल्द इनको ज्वाइन कराया जाए। इसके लिए सरकार और अधिकारियों की ओर से जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें