फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टियों से गठबंधन को लेकर जल्द करेंगे खुलासा - चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सेक्टर-16 में किया गया। इसमें मुख्य वक्ता हिसार के सांसद एवं पार्टी संरक्षक दुष्यंत चौटाला रहे। उनके साथ अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल भी मौजूद थे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में किस पार्टी के साथ कितनी सीटों पर गठबंधन हो रहा है, इसकी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। गठबंधन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया था, इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और इस रिपोर्ट को स्वीकृति के लिए डॉ. अजय सिंह चौटाला के पास भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जेजेपी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर डॉ. दुष्यंत चौटाला की मौजूद में कुछ लोगों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। जिसमें हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की पूर्व महानिदेशक डॉ. कमला सिंह ने जजपा का दामन थाम लिया। दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा महेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच संजीव राणा, हरि चंद, पंकज पंवार, सुखविंद्र सिंह सुक्खी, सुखदेव राणा, कर्म सिंह बेदी ने जजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान सोनू हरयोली द्वारा पार्टी छोड़ने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जल्द ही उनकी पार्टी में वापसी होगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता दिलबाग सिंह नैन, जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग, जिला ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा, हल्का प्रधान मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद सतिंद्र टोनी, कालका हल्का अध्यक्ष रणबीर सरपंच, जिला प्रवक्ता जितेंद्र संधू, नरेंद्र जैन सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें