ग्रुप डी सेलेक्शन से वंचित युवाओं ने किया रोष प्रदर्शन
- उपायुक्त को सौैंपा ज्ञापन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा में हुई ग्रुप डी की परीक्षा में 18,218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, इनमें 16,246 अभ्यार्थियों की ज्वाइनिंग हो गई।। इसमें 1972 उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग नहीं मिली। इसके विरोध में सेलेक्ट हुए युवाओं ने मंगलवार को डीसी आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रवि कुमार ने बताया कि अभी तक एनिमल अटेंडेंट, लैब अटेंडेंट, ब्लैकस्मिथ, हेल्पर पोस्ट पर ज्वाइनिंग रहती है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भर्ती पर 30 नवंबर 2018 को रोक लगा दी थी। इसके संबंध में वंचित युवाओं ने पंचकूला उपायुक्त व भाजपा आफिस में जाकर ज्ञापन पत्र सौंपकर मांग की है कि उनकी जल्द से जल्द ज्वाइनिंग करवाई जाए।