फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से बुद्धि में लगी जड़ता होती है नष्ट - सत्यानंद महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ ’
विज्ञापन


सत्संग से बुद्धि में लगी जड़ता होती है नष्ट: सत्यानंद महाराज
संत सम्मेलन के तीसरे दिन स्वामी सत्यानंद महाराज ने दिए उपदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अग्रवाल भवन सेक्टर-16 पंचकूला में चल रहे सातवें संत सम्मेलन के तीसरे दिन स्वयं पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि मानव के जीवन की हर समस्या का समाधान सत्संग में है। सत्संग में बुद्धि लगी हुई जड़ता नष्ट हो जाती है। सत्संग में ही अंत: करण शुद्ध होता है। साथ ही स्वामी ने समाज में फैल रही कुरीतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि आज व्यक्ति के पास अपने लिए समय नहीं है। अपने विषय में सोचने का समय नहीं है, वह जिसके लिए सोच रहा है, वह जिनके लिए कष्ट सह रहा है, वह उसका साथ नहीं देगा। कुछ भी हमारे साथ नहीं जाएगा, तो वह हम व्यर्थ में अपना अमूल्य समय क्यों नष्ट कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में स्वामी ज्ञानानंद ने मानव जीवन में शांति में जीने का पावन संदेश दिया और कहा कि व्यक्ति में जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। जब उसके अंदर एक सूत्र आ जाए कि सहन करो और स्वयं करो। स्वामी प्रीतम दास, स्वामी नारायणानंद, स्वामी प्रज्ञानंद, स्वामी गौरव स्वरूप आदि संतों ने संत सम्मेलन में आए हुए श्रद्धालुओं को मानव जीवन जीने के लिए अमूल्य सूत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें