होली महोत्सव का भव्य आयोजन 17 मार्च को
- सेक्टर-10 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित होगा कार्यक्रम
- महोत्सव को लेकर सुबह छह बजे निकाली जाएगी प्रभात फेरी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कृष्ण कृपा परिवार द्वारा 10वींभजन संध्या का आयोजन 17 मार्च को सेक्टर-10 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह की अध्यक्षता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज करेंगे। जबकि श्रद्धालुओं को अपने भजनों के जरिए भजन सम्राट चित्र-विचित्र महाराज भाव-विभोर करेंगे। संस्था के सदस्य राकेश गुप्ता ने बताया कि महोत्सव को लेकर 17 मार्च को सुबह 6 बजे सेक्टर-10 कम्यूनिटी सेंटर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। शाम को साढ़े पांच बजे से देर रात तक महोत्सव चलेगा। इस मौके पर श्यामा प्रेमियों के लिए विशेष तौर पर श्याम रसोई का भी आयोजन किया गया है। संस्था के सदस्य ने बताया कि जो श्रद्धालु घर में लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं वह उन्हें अपने साथ जरूर लेकर आएं। क्योंकि लड्डू गोपाल के लिए स्पेशल स्टेज बनाई गई है।