मॉनिटरिंग के लिए कमेटी का किया गठन
पंचकूला। लोकसभा चुनावों के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा मीडिया में दिए जाने वाले विज्ञापनों की मॉनिटरिंग के लिये मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह होंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस कमेटी के सदस्य के तौर पर एसडीएम पंकज कुमार सेतिया, एसडीएम कालका मनीता मलिक व गैर सरकारी सदस्य को शामिल किया गया है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरदीप सिंह इस कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। इस समिति के नोडल अधिकारी व समन्वय अधिकारी नगराधीश गगनदीप सिंह होंगे।