फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि निदेशालय से मुख्य मार्ग तक की सड़क का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि निदेशालय से मुख्य मार्ग तक की सड़क का किया शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु ने बुधवार को सेक्टर-20 में कृषि निदेशालय से मुख्य मार्ग तक बागवानी के बीच से गुजरने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए विभाग के महानिदेशक अजीत बाला जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संधु ने निदेशालय में स्थापित किए गए पुस्तकालय के सौंदर्यीकरण के कार्य का भी शिलान्यास किया। संधू ने कहा कि इस मार्ग के बनने से किसानों व आम नागरिक को कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने अधिकारियों को बागवानी परिसर में छायादार व सजावटी पौधों के साथ साथ फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष रुचि लेने के लिए उनकी सराहना की। अतिरिक्त मुख्य सचिव और महानिदेशक ने कार्यक्रम के अवसर पर सेब, लिची, आलू बुखारा, चिकू, आडू, नाशपाती व अन्य फलदार पौधे भी लगाए। इस मौके पर बागवानी विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी, कुलबीर सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह रापड़िया, डॉ. अनिल राणा, डॉ. आरएस सोलंकी, डॉ. एसएस दहिया, आरएस चहल, राकेश कुमार, जगराज डांडी, डॉ. कुलदीप गौतम सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें