कल सीएम करेंगे शिरकत
पंचकूला। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 5 मार्च को सुबह 10.30 बजे सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के लाभ पात्रों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। इस मौके पर श्रम रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और कालका विधायक लतिका शर्मा भी उपस्थित रहेंगी।