फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज देंगे पांच योजनाओं का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम आज देंगे पांच योजनाओं का तोहफा
विज्ञापन

पंचकूला। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को शहरवासियों को पांच विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। वह सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मुख्यालय से ही रिमोट दबाकर परियोजनाएं समर्पित करेंगे। इसके साथ ही 4 विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी वह रखेंगे। उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का लाइव सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया जाएगा। इसमें अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 मेें महिला छात्रावास के अलावा हिपा की डिवीजन लेवल के प्रशिक्षण केंद्र के भवन का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगर निगम द्वारा शहर में लगाए गए 308 सीसीटीवी कैमरों व दो ड्रोन कमरों का लोकार्पण करने के अलावा माता मनसा देवी कांपलेक्स में नारायणी आराधना स्थल तथा रायपुररानी के गांव समलेहडी के अपग्रेड हुए राजकीय उच्च विद्यालय के भवन कोे भी समर्पित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा सेक्टर-39 चंडीगढ में बनाए जाने वाले 12 सरकारी मकानों के निर्माण का नींव पत्थर रखेंगे। इसके साथ ही माता मनसा देवी कांपलेक्स में बनने वाले संस्कृत महाविद्यालय, गावं खेड़ावाली में एनएम, जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल तथा पुरातत्व विभाग के सेक्टर 5 में बनने वाले राज्य स्तरीय म्यूजियम की भी आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें