विधायक ने किया कई गांवों में लाखों रुपये के कई विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। ‘सबका साथ-सबका विकास’ की तर्ज पर मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा शहरों की तर्ज पर गांवों में समान विकास कार्य जोर-शोर से करवाए जा रहे हैं। जिनका लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है, उक्त शब्द स्थानीय विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानंचद गुप्ता ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला के गांव बुंगा, बेलवाली, श्यामटू, बटवाल, ढंढारडूं व सुखदर्शनपुर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर विधायक ने गांव बुंगा (बेलवाली) में गली का उद्घाटन व सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास किया, गांव श्यामटू में हरिजन चौपाल, शमशान घाट में शैड का शिलान्यास, बटवाल में सामान्य चौपाल के प्रांगण में लगाए गए पेवर ब्लॉक उद्घाटन, गांव ढंढारडू़ में एक सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास व एक सामुदायिक केन्द्र का उद्घाटन किया। वहीं गांव सुखदर्शनपुर में नंबरदार निर्मल सिंह अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर सभी को कहा कि उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हर्रेन्द्र मलिक, उमूश सूद, मार्केट कमेटी पंचकूला के चेयरमैन अशोक शर्मा, मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन बल सिंह राणा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, बरवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील सिंगला, महामंत्री अमरीक सिंह, सरपंच बरवाला बलजिन्द्र गोयल, ढंढारडू़ सरपंच पंकज कौशिक, बटवाल सरपंच पवन पाल, रत्तेवाली सरपंच रॉकी राम, बुंगा सरपंच राजकुमार, मुकेश व सोमनाथ ढंढारडू़ सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहेे।