डॉ. बलकार सिंह ने संभाला उपायुक्त का चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। उपायुक्त मुकुल कुमार वीरवार पंचकूला कार्यालय से रिलीव हो गए। वहीं, 2004 बैच के उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। डॉ. बलकार सिंह हरियाणा में तीन साल के लिए डेपुटेशन पर आए हैं। मूलरूप से वे कैथल के पुंडरी कस्बे के गांव मुना रेहड़ी के रहने वाले हैं। उनका परिवार करनाल में रहता है। डॉ. बलकार सिंह इससे पहले उत्तर प्रदेश में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उनकी छवि ईमानदार आईएएस अधिकारियों में आती है। आज पंचकूला जिला उपायुक्त के पद से रिलीव हुए मुकुल कुमार को हरियाणा सहकारी शुगर फैड में प्रबंध निदेशक लगाया गया है। वे शुक्रवार को अपना पद ग्रहण कर सकते हैं। ज्ञात रहे कि मुकुल कुमार हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भी रह चुके हैं।