दुकानें बंद कर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित रामगढ़ के दुकानदारों द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी दुकानदारों ने अपनी सुबह से दोपहर तक अपनी दुकानें बंद कर शोकसभा में भाग लिया। इस सभा में दुकानदारों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार से जवानों पर हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।