जाट आंदोलन वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के मामले में हुई सुनवाई
पंचकूला। रोहतक में जाट आंदोलन के दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर आगजनी मामले में सोमवार को हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। आरोपियों की वीडियो कान्फ्रेंस और प्रत्यक्ष रूप से अदालत में पेशी हुई। सुनवाई के दौरान चार्जशीट दस्तावेजों में कमी होने के चलते मामला विशेष सीबीआई से ज्यूडीशियल सीबीआई में मामला भेज दिया गया। पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने सीबीआई अदालत में दस्तावेज कम होने पर आपत्ति जताई थी। अदालत ने सीबीआई से चार्जशीट के दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए थे। अब मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को ज्यूडीशियल सीबीआई जज कपिल राठी की अदालत में होगी। 51 आरोपियों के खिलाफ पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में 30 जून 2018 को चार्जशीट दायर की गई है। इस मामले में कुछ आरोपियों को जमानत भी मिल चुकी है।