पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में सोमवार को एनआईए कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंद्र चौधरी विशेष एनआईए कोर्ट में हुए पेश। बचाव पक्ष की ओर से कोर्ट में फाइनल बहस की गई। बचाव पक्ष की ओर से अगली सुनवाई में भी फाइनल बहस की जाएगी। इस मामले में एनआईए की ओर से फाइनल बहस पूरी की जा चुकी है। अब इस मामले की अगली 25 फरवरी को सुनवाई होगी।