व्यापार मंडल की ओर से हुई शोकसभा
पंचकूला। हरियाणा व्यापार मंडल ने आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया। व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट किया। मौके पर पूर्व मेयर उपेन्द्र कौर आहलूवालिया, सर्वहितकारी सोसायटी के चेयरमैन राकेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन सचिव कृष्ण गोयल, दर्शन बंसल, ह्यूमन राइट महासचिव नरेंद्र सिंह, रोड सेफ्टी उपप्रधान कुलदीप सिंह, कंज्यूमर वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान सुनील सचदेवा, नरेंद्र नागपुरी, जिला पंचकूला विकास ट्रस्ट प्रधान विवेक सिंगला, कृष्ण गर्ग, व्यापार मंडल युवा जिला महासचिव बीडी गर्ग, मोती सैनी, पवन गर्ग, अनिल गोयल, महेश सचदेवा, बबन जैन, मोहित गोयल, कृष्ण कुमार, आशीष सिंगला, दलीप कतयाल, रतन बंसल, राजेश जैन, एनएन पूरी, हरीश गर्ग, अनिल गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।